ये दिल इतनी हड़बड़ी में क्यों हैं
कही वापिस से धड़कने की इसे
कोई उम्मीद तो नही हैं
इस सपनों के समशान में
कोई मिल जाये तो समझादे उसे
ये घाँव आँखरी थोड़ी ही हैं
Author: Rohit Malekar
शिकायतें
आँखों में आँसू अभी से हैं
स्याही ने भी शिकवा लिखवा लिए
दिल भी अपना थोड़ा फरियादी हैं
आज जाने की इतनी जिद्द क्यों हैं
हम ना बन सके हमसफर तो क्या
साथ रख लो छोटा सा ये नजराना
दिल के साथ चुरा ले जाओ थोड़ी सी
हमसे कुछ शिकायतें हमारी
Dance
In a world that doesn’t
Look at all like this
Where the choices
From our past
Haven’t shackled us
To these paths
Daring to have built
A craving for thee
I would ask for you
To set myself free
From carrying the guilt
For wanting you for me
So I could muster
All the courage
To do what I should
And say this to thee
I wish you could
Come dance with me
Distance
Like the light luring the mist to flee
You dissolve all my worries to be
Like how a flower is found by a busy bee
I search and seek for you within me
But let me not surrender my heart
To the want of us not being apart
The two shores walking along forever
If they met, what would be of the river?
If the moon got what it always craves
Would there be any more waves?
The sky hops horizons in the hopes to hug
The Earth wanders and waits without a shrug
So let me not squander any resistance
There is meaning to find in this distance.
हस्ती
चाँद को यूँ जलाया ना करो
मक़सद हमारे यूँ बदलाया ना करो
आदत तुम्हारी यूँ लगाया ना करो
बेजार दिल ने की शिकायत खुदा से
क्यों तराशा तेरे चेहरे को इतने इत्मिनान से
बोला इसलिए समाया तुझमे कायनात को
ताकि मेरी हस्ती पे शक तुम किया ना करो
हकीक़त
मेरे धड़कनों की दस्तकों से
गूँजी थी तेरी इजाजत
सपनों में हो शामिल तेरे
जिंदगी हो गयी थी नुमायत
अब तो बस यही हैं
उस जिंदगी से ये शिकायत
फीके हुए ख्वाबों जैसी
हो गयी हैं हमारी हकीक़त
गांठ
एक पतंग की डोर सी
थी सीधी साधी जिंदगी
आकर पवन के झांसे में
कुछ गुमराह सी हो गई
जोश में उड़ान जो भरी
कुछ गांठे ये सख्त हो गई
अकेलापन
रोक ना सका कोई
इन आँसूओ का सावन
ना दिखाओ ख्वाब जो
होंगे ना पूरे किसी आंगन
काफी ना होगी चाहत तुम्हारी
जो तोड़े इन बेड़ियों का बंधन
माँग के दिल मेरा मुझसे
ना छीनो मेरा अकेलापन
बिस्मिल
चंद अल्फ़ाज़ उतर ना पाए जुबान पर
खामोश रह गयी तेरी बिदाई
अब किश्तों में मचाएंगे शोर जिंदगी भर
ये बिस्मिल दिल और तन्हाई
Oblivion
Isn’t there a certain
joy in oblivion?
When I can laugh my heart out
And cherish the show from the crowd
When you there on the stage
Can neither express agony nor rage?
You parrot a script you didn’t write
For a character that ain’t suit you right
And what happens to those labels all
When the curtain commits that certain fall?
When I walk with my joys few
Can you really find you?